बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों ने कल सरकार के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। बीएसएनएल के लगभग 3 लाख कर्मचारी कल अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल पर चले गए थे। सैम पित्रोदा समिति के सुझावों विनिवेश और वीआरएस के मुद्दे को लेकर ये कर्मचारी हड़ताल पर थे। इस हड़ताल से देश भर में बीएसएनएल का कामकाज ठप हो गया था।

संचार मंत्री ए.राजा ने बताया, "कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि विनिवेश से संबंधित मुद्दे को एक मंत्री समूह (जीएमओ) के हाथों सौंपा जाएगा। जीएमओ विनिवेश से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले राय मशविरा करेगा।" बीएसएनएल के विभिन्न संघों ने भारतीय टेलीकॉम सेवा (आईटीएस) के 1,500 अधिकारियों को नियमित करने की भी मांग रखी है। ये सभी गत 10 वर्षो से प्रतिनियुक्ति पर हैं।

उल्लेखनीय है कि सैंम पित्रोदा समिति ने बीएसएनएल की हालत बेहतर करने के लिए तकरीबन 1 लाख कर्मचारियों को वीआरएस देने का सुझाव रखा है। साथ ही समिति ने बीएसएनएल के 30% हिस्से के विनिवेश की भी सिफारिश की है। इन्ही सिफारिशों के विरोध में कर्मचारी संघ ने इस हड़ताल का आयोजन किया था। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीएसएनएल के कामकाज की समीक्षा के लिए पित्रोदा समिति का गठन किया है। एचडीएएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख और टेलीकॉम सचिव पी.जी.थॉमस इस समिति के सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+