यूरोप में उड़ाने बहाल, लंदन अभी भी ठप

जर्मनी और आयरलैंड में भी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन पेरिस और ऐम्सटरडैम से कुछ उड़ानें बहाल हो गई हैं. बुधवार सुबह तक स्थिति थोड़ी स्पष्ट हो सकेगी. माहौल अभी भी अफरातफ़री का है और हज़ारों यात्री दुनिया के अलग अलग हिस्सों में फंसे पड़े हैं.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि दिल्ली हवाईअड्डे से कुछ उड़ानों की शुरूआत हुई है जिससे निराश बैठे यात्रियों में कुछ उत्साह नज़र आने लगा है. नीदरलैंड के वॉन शैर ने बीबीसी को बताया कि पिछले पांच दिन बहुत मुश्किल भरे थे क्योंकि एयरलाइन ने उन्हें सिर्फ़ तीन दिनों के लिए होटल मुहैया करवाया. मंगलवार को उन्हें राहत मिली जब केएलएम ने अपनी एक उड़ान शुरू करने की घोषणा की.
उड़ानों पर लगे इन प्रतिबंधों से एयरलाइन उद्दोग को तो भारी धक्का लगा ही है, दूसरे क्षेत्रों में भी असर महसूस हो रहा है. जर्मनी की कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपने तीन संयंत्रों पर काम रोक दिया है क्योंकि उन्हें कार पार्ट्स की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. जापान में निसान कंपनी ने भी कुछ फ़ैक्ट्रियों में काम पूरी तरह से रोक दिया है वहीं होंडा ने आंशिक रूप से काम रोक दिया है.












Click it and Unblock the Notifications