भाजपा सदस्यों का संसद से बहिर्गमन
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सदस्यों के लिए रैली का हिस्सा बनना अधिक महत्वपूर्ण था।
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने प्रश्नकाल आरंभ होने से पूर्व महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारे सदस्य महंगाई के विरोध में देश भर से आए लाखों लोगों के बीच जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "महंगाई की वजह प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि यह सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।"
सुषमा ने कहा कि संसद के बजट सत्र की शुरुआत महंगाई पर बहस से हुई थी लेकिन सरकार की ओर से इस मुद्दे पर संतोषजनक जवाब नहीं आया और न ही इस दिशा में कोई गंभीर प्रयास किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications