एप्पल की बिक्री, मुनाफे में वृद्धि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वर्ष 2010 की दूसरी तिमाही में एप्पल की आय 3.07 अरब डॉलर दर्ज की गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि की 1.62 अरब डॉलर आय से करीब 90 प्रतिशत अधिक है।
एप्पल की बिक्री और मुनाफे में वृद्धि विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है। विश्लेषक थामसन रायटर्स के अनुसार कंपनी को 2.45 अरब डॉलर की आय की उम्मीद की जा रही थी।
एप्पल ने कहा कि हाल के तीन महीनों में उसने 8.75 करोड़ आईफोन बेचे हैं। एक वर्ष पहले की समान अवधि में आईफोन की बिक्री में 131 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मैकिंटोश कंप्यूटरों की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 29.4 लाख इकाई हो गई जबकि आईपैड की बिक्री एक प्रतिशत घटकर 1.089 करोड़ रही।
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव जाब्स ने एक बयान में कहा, "बिना छुट्टियों वाली तिमाही में अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन से हम रोमांचित हैं। राजस्व में 49 प्रतिशत और मुनाफे में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications