रूस में न्यायाधीश कर सकेंगे इंटरनेट इस्तेमाल
मास्को, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस में न्यायाधीश मुकदमे की सुनवाई के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवास्ती' के अनुसार रूस के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान जरूरत पड़ने पर न्यायाधीश इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।
न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि न्यायाधीश इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं का अध्ययन कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications