नक्सली हमले के बाद पुलिसकर्मियोंका तलाशी अभियान (लीड-1)

रायपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम पांच शिविरों के निकट मंगलवार रात नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद बुधवार तड़के से राज्य के पुलिसकर्मी दंतेवाड़ा के जंगलों में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

महज दो सप्ताह पहले दंतेवाड़ा में ही नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के 75 जवानों सहित 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लोंगकुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "सीआरपीएफ के पांच शिविरों पर हमला करने वाले नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी दंतेवाड़ा में नक्सलियों के प्रभाव वाले जंगलों में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।"

संघम सदस्यों की मदद से नक्सलियों ने मंगलवार रात सीआरपीएफ के पांच शिविरों के समीप गोलीबारी की। जिस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्र ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा लगता है कि यह गोलीबारी जवानों को उकसाने के मकसद से की गई।"

मिश्र के अनुसार चिंतागुफा, इराबोरे, पोल्लमपल्ली, भेज्जी और कांकेरलंका इलाकों में स्थित सीआरपीएफ शिविरों पर गोलीबारी की गई। ये सभी शिविर दंतेवाड़ा में स्थित हैं।

इससे पहले गत छह अप्रैल को नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 75 जवानों और एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। चार दशक से ज्यादा अर्से पहले शुरू हुई नक्सल विरोधी अभियान में यह सबसे जघन्य हमला था।

छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र 1980 के दशक के आखिरी से ही नक्सलियों का गढ़ बना हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+