बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति इरशाद गंभीर रूप से बीमार
ढाका, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें शहर के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।
अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा है कि इरशाद की हालत नाजुक है।
इरशाद बांग्लादेश के सबसे अधिक समय तक राष्ट्रपति रहे। उन्होंने दिसंबर 1983 से दिसंबर 1990 तक राष्ट्रपति पद पर रह कर देश की सेवा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications