प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अहम : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को पांचवें नागरिक सेवा दिवस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "रोजगार और आय बढ़ाने, शिक्षा व स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना विकास, आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और खाद्य सुरक्षा तथा जन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अहम है।"

उन्होंने कहा, "यह आम धारणा है कि इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में हमें अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पाई है। इन कार्यक्रमों का लाभ जन-जन तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासनिक अधिकारियों के बड़ी चुनौती है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम आज जिन समस्याओं व चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वे आजादी के बाद की समस्याओं व चुनौतियों से सिर्फ अलग ही नहीं है बल्कि उससे भी जटिल होती जा रही है। हमारी आबादी जहां लगातार बढ़ रही है वहीं शहरीकरण भी बहुत हो गया है। लोग शिक्षित हो रहे हैं। उनकी आमदनी बढ़ी है। उनमें जागरूकता बढ़ी है और इन सबके चलते उनकी अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं।"

उन्होंने कहा, "देश की एकता व अखंडता को अंदर व बाहर से खतरा है। आतंकवाद और नक्सलवाद हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को चुनौती दे रहे हैं। जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संबंधी समस्याओं से हम प्रभावित तो हो ही रहे हैं, आने वाली पीढ़ी पर भी इससे अछूती नहीं रह पाएगी।"

उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य नौ फीसदी विकास की दर हासिल करना है। इस लक्ष्य तक पहुंचने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अहम है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+