एवरेस्ट से कचरा साफ करने का अभियान
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार यह दल सबसे पहले 26,246 फुट की ऊंचाई पर 'मौत क्षेत्र' के रूप में मशहूर स्थल पर बिखरे कचरे तक पहुंचेगा।
इस दल में 20 नेपाली सदस्य हैं जो पांच पर्वतारोहियों के शव और करीब 470 बेकार वस्तुओं को नीचे लाएंगे। इन वस्तुओं में ऑक्सीजन की बोतलें और टेंट शामिल हैं।
इस दल के नेता नामग्याल शेरपा ने कहा कि वहां कुछ वस्तुएं सर एडमंड हिलेरी के समय की पड़ी हैं। वर्ष 1953 में सर हिलेरी ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications