मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं बाधित

राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) कानपुर के चौकी प्रभारी परमहंस मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह कानपुर-इटावा के बीच में अमियापुर रेलवे स्टेशन के निकट दिल्ली की तरफ जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में दिल्ली-हावड़ा अप-लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इस मार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप पड़ गया है। कानपुर के स्टेशन अधीक्षक मेवा लाल ने आईएएनएस को बताया कि रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेलमार्ग को ठीक करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications