सिकदंरा और कोटपूतली में गुर्जरों का महापड़ाव जारी

इसी तरह जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर कोटपूतली में भी गुर्जरों का महापड़ाव जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर दौसा से महुआ तक सन्नाटा पसरा हुआ है। कस्बे में बाजार बंद हैं। यहां 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान, प्रचंड धूप और धूल भरी आंधियां भी गुर्जरों के हौसले को कम नहीं कर पा रही है।

सिकं दरा चौराहे पर गुर्जरों का ठहराव बढ़ने के साथ ही उनका जोश भी बढ़ता जा रहा है। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और सरकार के बीच हुई वार्ता का कोई ठोस नतीजा समाने नहीं आने से आंदोलनकारियों का जोश बढ़ गया है। आंदोलनकारियों ने राजमार्ग पर रेलिंग और डिवाइडरों को तोड़ दिया है।

सिकंदरा चौराहे पर जिले के अलावा हिण्डौन और करोली डांग क्षेत्र के भी गुर्जर भारी तादाद में मौजूद हैं। ऐसे में चौराहे पर स्थित बाजार में बाहर पड़े सामानों और दुकानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो इसके लिए स्थानीय गुर्जर समाज के लोग सतर्क हैं।

उधर, आंदोलनकारी युवकों ने बुधवार को दिन में करीब 11 बजे सिंकदरा गांव में प्रवेश किया और चाय-पान की दुकानों को भी बंद करा दिया।

युवकांे के अचानक गांव में घुसने और बाजार बंद कराने के चलते यहां भी भय का माहौल देखने को मिला।

पड़ाव स्थल पर दूर-दूर तक पुलिस प्रशासन कहीं नजर नहीं आ रहा है और इससे दूरी बनाए हुए है। प्रशासन दूर से ही हालात पर निगाह जमाए हुए है।

जयपुर की ओर से आगरा आने-जाने वाले वाहनों को बुधवार को भी वैकल्पिक रास्तों से ही निकाला जा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+