श्रीलंका में सत्ताधारी पार्टी की भारी जीत
कोलंबो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के संसदीय चुनावों के सभी नतीजों की आधिकारिक घोषणा बुधवार को कर दी गई। इन चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन को भारी जीत मिली है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की अध्यक्षता वाले युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए)को 48 लाख यानी 60.3 फीसदी मत हासिल हुए हैं। विपक्षी युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) को 23 लाख यानी 29.3 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा। विपक्षी पार्टी की वर्ष 1977 के बाद यह सबसे करारी हार है।
यूपीएफए को संसद की 225 सीटों में कुल 144 सीटें मिली हैं हालांकि दो तिहाई के आकंडे से उसके पास छह सीटें कम होंगी, जिसकी संवैधानिक संशोधनों के लिए जरूरत होती है।
पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंहे की अध्यक्षता वाली यूएनपी को सिर्फ 60 सीटों पर जीत मिली है। यहां अल्पसंख्यक पार्टी 'इटक' को 14 और वाम दल 'डीएनए' को सात सीटें हासिल हुई हैं। श्रीलंका में आठ अप्रैल को संसदीय चुनाव हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications