दिल्ली में भीषण गर्मी
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार सुबह गर्म रही और आसमान पर धूल छाई रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान पर हल्के बादल रहेंगे। साथ ही धूल भरी धुंध भी छाई रह सकती है। शाम या रात तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन में पारे के 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली में सुबह 24 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications