शोएब और सानिया नए संकट में
एक मुस्लिम संगठन ने शिकायत की है कि शोएब, सानिया, शोएब की पहली बीबी आयशा सिद्दीकी और अन्य 11 लोगों ने तलाक के मुद्दे पर मुसलमानों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है।
तृतीय अतिरिक्त मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी ने जांच के लिए इस शिकायत को बंजारा हिल्स पुलिस थाने भेज दिया है और पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 26 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंप दे।
मजलुमीन-ए-उम्मते मोहम्मदिया के अध्यक्ष मौलिम मोहसिन बिन हुसैन अल-कासारी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, सानिया के पिता इमरान मिर्जा और दो काजियों का नाम भी अपनी शिकायत में शामिल किया है।
कासारी का कहना है कि इन व्यक्तियों ने आयशा के साथ शोएब के तलाक के मुद्दे पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा है कि शोएब आधिकारिक तौर पर आयशा को तलाक नहीं दे सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications