मप्र में भारी प्रशासनिक फेरबदल
प्रशासनिक फेरबदल के आदेश म्ांगलवार रात जारी किए गए। जनसंपर्क आयुक्त मनोज श्रीवास्तव को भोपाल संभाग का आयुक्त, इंदौर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। भोपाल संभागायुक्त पुखराज मारू को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा) विभाग स्नेहलता श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव (संस्कृति एवं संसदीय कार्य विभाग), प्रबंध संचालक (मत्स्य महासंघ), कंचन जैन को सह-आयुक्त (पंचायती राज), प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) विजया श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग), प्रमुख सचिव (राज्यपाल) के.के. सिंह को प्रमुख सचिव (लोक निर्माण विभाग) बनाया गया है।
इस फेरबदल से प्रदेश के 17 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए है। इस बदलाव के बाद इंदौर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, उज्जैन कलेक्टर अजातशत्रु श्रीवास्तव, रीवा कलेक्टर अधिकारी जी पी श्रीवास्तव, सीधी कलेक्टर एस एन मिश्रा, भोपाल कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव, देवास कलेक्टर पुष्पलता श्रीवास्तव, कलेक्टर रतलाम राजेन्द्र शर्मा, मंदसौर कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी, छिंदवाड़ा कलेक्टर पवन शर्मा, बड़वनी कलेक्टर झाबुआ शोभित जैन, शाजापुर कलेक्टर सोनाली वायंगणकर, पन्ना कलेक्टर के सी जैन, दतिया कलेक्टर जय श्री कियावत, अशोकनगर कलेक्टर ए के सिंह , राजगढ़ कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, कलेक्टर हरदा जॉन किंग्सली ए.आर. को बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।