पेन को बंदूक की नोक पर लूटा
वाशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता कलपेन को वाशिंगटन में बंदूक की नोक पर लूट लिया गया। उन्होंने हाल ही में अपने फिल्मी करियर में वापसी के लिए 'व्हाइट हाउस के सार्वजनिक कार्य विभाग में सह निर्देशक'पद से इस्तीफा दे दिया था।
पेन को 'हेरॉल्ड एंड कुमार' फिल्मों और टीवी कार्यक्रम 'हाउस' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक कथित तौर पर एक संदिग्ध बंदूकधारी मंगलवार रात 1.20 बजे पेन के सामने पहुंचा। उसने उनका वालिट और सेल फोन लेने से पहले उन्हें जमीन पर झुकने के लिए कहा था। तभी दूसरा संदिग्ध भी वहां पहुंच गया था।
पेन की एजेंट जेनिफर गुडविन ने मंगलवार तड़के पेन के साथ हुई लूट की पुष्टि की है।
पेन ने 'हेरॉल्ड एंड कुमार' श्रेणी की तीसरी फिल्म में अभिनय के लिए इस महीने की शुरुआत में यह पद छोड़ दिया था। 'ए वेरी हेरॉल्ड एंड कुमार क्रिसमस' नवंबर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications