नैनीताल चिड़ियाघर में हिम तेंदुए की मौत
देश की सर्वाधिक ऊंचाई का स्थित इस चिड़ियाघर में कई दुर्लभ जानवर हैं इनमें से एक यह हिम तेंदुआ भी था। इसके एक अन्य साथी की मौत एक वर्ष पूर्व हो गई थी। चिड़ियाघर के सूत्रों के अनुसार मौत के कारणों का पता नहीं चला है। इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
नैनीताल स्थित यह प्राणि उद्यान शहर में पिछले वर्षो से एक प्रमुख आकर्षण के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुका है। हिम तेंदुओं का यह जोड़ा सन् 2004 में दार्जिलिंग से लाया गया था। लेकिन पांच वर्षो के भीतर ही यह खत्म हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications