दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका : अमेरिका (लीड-1)
दूतावास से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस बात के संकेत बढ़ गए हैं कि आतंकी नई दिल्ली में हमलों की योजना बना रहे हैं। अतीत में आतंकियों ने उन स्थानों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी या पश्चिमी देशों के नागरिक होते हैं।"
बयान में कहा है, "चांदनी चौक, कनाट प्लेस, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, महरौली और सरोजिनी नगर खासतौर से आतंकी संगठनों को हमले के लिए आकर्षित कर सकते हैं। यदि आप उन इलाकों में हैं और वहां लावारिश पैकेट पड़े हुए हों तो आपको तत्काल उस इलाके से हट जाना चाहिए और उसके बारे में अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।"
बयान में आगे कहा गया है, "भारत में यात्रा पर आए या निवास कर रहे अमेरिकियों को सलाह दी जाती है कि उन्हें उच्च स्तर की सतर्कता बरतनी चाहिए, अपने आसपास के बारे में जानकारी रखनी चाहिए, स्थानीय खबरों पर गौर करना चाहिए और अपनी निजी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications