गोवा पुलिस की श्रीलंकाई तमिलों पर नजर
ये श्रीलंकाई तमिल गोवा के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने और होटल के व्यवसाय में लगे हुए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस आसय में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्य गृह मंत्रालय को एक पत्र जारी किया था। निर्देश में तमिल बोलने वालों की बस्तियों पर नजर रखने के लिए कहा गया था।"
उन्होंने बताया, "हमें मछली वाले केंद्रों पर नजर रखने और होटल उद्योग के क्षेत्र में काम करने वाले लिट्टे शुभचिंतकों के बारे में खुफिया जानकरी रखने को कहा गया है।"
अधिकारी ने बताया कि प्रवास संबंधी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश कुर्तेदकर ने सभी पुलिस थानों को एक पत्र जारी कर प्रवास से जुड़े रिकॉर्ड जांचने और तमिल टाइगर के शुभचिंतकों पर नजर रखने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications