भारत में कोस्टा रिका का दूतावास खुला
सैन जोस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कोस्ट रिका ने नई दिल्ली में मंगलवार को अपना दूतावास खोले जाने का ऐलान किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कोस्टा रिका के विदेश मंत्रालय के अधिकारी एंटोनियो अलार्कोन ने बताया, "दूतावास का संचालन आरंभ हो गया है। हमारे राजनयिक जल्द ही वहां कामगाज संभालेंगे।"
विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत में राजदूत की नियुक्ति अभी नहीं की गई है। यहां दूतावास खोलने का ऐलान बीते साल दिसंबर में किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications