सलाह देने का काम करेगा लोक प्रशासन संस्थान
संस्थान के निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि राज्य में पर्यावरण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए और सरकार की पर्यावरण के प्रति गंभीरता के मद्देनजर पारिस्थितिकी प्रबंधन केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र विभिन्न विभागों और संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के साथ सलाहकार सेवाएं उपलब्ध करवाएगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र ने दो संकाय सदस्यों की नियुक्ति कर दी है और आवश्यकता अनुसार अन्य कर्मचारियों और सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications