चीन में भूस्खलन से 8 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियांडे शहर के पीपुल्स अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हुई है।
भूस्खलन की यह घटना जियांडे शहर के निकट दासियान कस्बे में बुधवार को स्थानीय समयानुसार 2.30 बजे हुई। मारे गए आठ लोगों में छह पुरुष और दो महिला कामगार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications