सीआरपीएफ शिविरों के निकट नक्सलियों ने की गोलीबारी
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्र ने आईएएनएस को बताया, "हथियारबंद नक्सलियों ने सीआरपीएफ के पांच शिविरों के निकट गोलीबारी की। ऐसा लगता है कि यह गोलीबारी जवानों को उकसाने के मकसद से की गई।"
मिश्र के अनुसार चिंतागुफा, इर्राबोरे, पोल्लामपल्ली, भेज्जी और कांकेरलंका इलाकों में स्थित सीआरपीएफ शिविरों पर गोलीबारी की गई। ये सभी शिविर दंतेवाड़ा में स्थित हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दंतेवाड़ा में ही नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 75 जवानों सहित 76 सुरक्षकर्मियों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications