'अर्थ डे' को 'मांसाहार रहित दिवस' घोषित करने की मांग
पेटा के वरिष्ठ समन्वयक निकुंज शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि संगठन ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मांसाहार रहित दिवस न केवल इस वर्ष बल्कि प्रति वर्ष घोषित किया जाए।
शर्मा ने कहा, "पर्यावरण के क्षरण के लिए मांस उद्योग जिम्मेदार है। मांस खाने वाले पर्यावरणविद् नहीं हो सकते हैं।"
शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के बारे में बताया कि कारों, ट्रकों, जहाजों, रेलगाड़ियों और विमानों की अपेक्षा जानवरों की बलि ने ग्रीनहाउस गैसों का ज्यादा उत्सर्जन किया।
शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने भी भोजन के लिए जानवरों की बलि को पर्यावरण के लिए एक गंभीर मुद्दा मान है। चाहे वह स्थानीय स्तर पर हो या वैश्विक स्तर पर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications