मप्र के 7 अधिकारी सम्मानित
राज्य में वन अधिकार अधिनियम 2006 का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया गया है। इस कानून को क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश में जो प्रक्रिया और प्रणाली अपनाई गई थी उसे सफल व कारगर माना गया था।
ओ. पी. रावत के नेतृत्व में इसके सफल क्रियान्वयन में जयदीप गोविंद, रश्मि शमी, अनिल ओबेराय और अशोक उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन सभी अधिकारियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है।
व्यक्तिगत श्रेणी में जबलपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी संजय दुबे को विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच सांप्रदायिक सदभाव कायम करने और धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने जैसे सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।
इसी तरह बालाघाट के तत्कालीन जिलाधिकारी गुलशन बामरा को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) में आम आदमी की सहभागिता के लिए प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications