मंहगाई के खिलाफ भाजपा की रैली
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंहगाई के खिलाफ नई दिल्ली में बुधवार को एक एक रैली करने जा रही है।
भाजपा की यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है। पार्टी का दावा है कि इसमें 10 लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इंदौर में हुए पार्टी अधिवेशन के दौरान यह रैली करने का ऐलान किया था।
इस रैली को गडकरी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और संसदीय दल की नेता सुषमा स्वराज सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications