मादक पदार्थ तस्कर की संपत्ति जब्त
अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि किसी तस्कर के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक वीनू बंसल ने आईएएनएस को बताया कि 'तस्कर एवं विदेशी मुद्रा जोड़-तोड़ (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम' (एसएएफईएमए) के तहत तस्कर सदानंद चिमुलकर के पास से नकदी सहित दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
बंसल ने बताया, "सदानंद ने नशीले पदार्थ की तस्करी से सारी संपत्ति हासिल की थी। हमने पहली बार किसी तस्कर की संपत्ति जब्त की है।"
उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से राज्य में मौजूद तस्करों को कड़ा संदेश जाएगा।
अधीक्षक ने कहा, "इस कार्रवाई का उद्देश्य उन तस्करों को कड़ा संदेश देना है, जिन्होंने नशीले पदार्थो की तस्करी से धन इकट्ठा किए हैं। दोषी पाए जाने पर सरकार अपने आप ही उनकी संपत्ति को जब्त कर लेगी।"
गौरतलब है कि सदानंद को चार लाख रुपये के नशीले पदार्थो के साथ इस साल जनवरी महीने में अंजुना से गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications