टीवीएस मोटर 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
इसके अलावा कंपनी की योजना 40 करोड़ रुपये के एक गैर पारंपरिक ऊर्जा इकाई में भी निवेश की है।
कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एस. जी. मुरली ने आईएएनएस को बताया, "निवेश का इस्तेमाल कंपनी के पास मौजूद दो संयंत्रों की उत्पादन क्षमता 22 लाख इकाई से बढ़ाकर 28 लाख इकाई करने में किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि कंपनी की तिपहिया वाहन की उत्पादन क्षमता फिलहाल पर्याप्त है। टीवीएस मोटर हर साल तिपहिया वाहनों की 60,000 इकाइयों का उत्पादन करती है।
कंपनी वर्ष 2011-12 के बाद कर्ज मुक्त हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications