भाजपा शासित राज्य महंगाई से निपटने में असफल : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया, "बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करना केवल केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। राज्य सरकारों से भी यह उम्मीद की जाती है कि महंगाई और कालाबाजारी से निपटने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम को लागू करें। भाजपा प्रशासित राज्य इसे लागू करने में असफल साबित हुए हैं।"
गौरतलब है कि भाजपा के हजारों कार्यकर्ता बुधवार को खाद्य पदार्थो के दामों में वृद्धि के विरोध में आयोजित रैली में शामिल हुए। यह नीतिन गडकरी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद बड़े पैमाने पर पहली रैली का आयोजन था।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार लोगों का भरोसा खो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications