सेना प्रमुख ने कश्मीर में अतिरिक्त निगरानी का आह्वान किया
ऊधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में सेना के लिए चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं, क्योंकि सीमापार से आतंकियों को इस तरफ भेजने की कोशिशें की जा रही हैं।" सिंह ने उत्तरी कमान के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल के साथ राज्य में सुरक्षा हालात की समीक्षा भी की।
सेना प्रमुख बनने के बाद सिंह पहली बार जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान सिंह मंगलवार को सबसे पहले लेह पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर का भी दौरा किया और कश्मीर घाटी में सुरक्षा हालात की समीक्षा की।
बुधवार की शाम सिंह जम्मू के पास नगरोटा स्थित 16वीं वाहिनी के मुख्यालय पहुंचे।
सेना प्रमुख सिंह राज्यपाल एन.एन.वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात करने वाले हैं। उसके बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications