ब्लॉगर नीतीश पर टिप्पणियों की बौछार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऑनलाइन दुनिया में कदम रख चुके हैं। इसके लिए उन्होंने ब्लॉग का सहारा लिया है। इस मंच पर उनकी पहली पोस्ट पर ही टिप्पणियों की बौछार लग गई है।

नीतीश ने अपने ब्लॉग 'नीतीशस्पीक्स डॉट ब्लॉगस्पॉट डॉट कॉम' पर 19 अप्रैल को 'मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना' के नाम से टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, "बिहार सरकार ने गत चार वर्षो में वैसे तो कई जन कल्याणकारी योजना शुरू की है लेकिन मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना मेरे दिल के करीब है। इसने बिहार की तस्वीर बदल डाली। लाखों लड़कियां अब साइकिल से विद्यालय जाती है। अब आप बिहार की सड़कों पर आत्मविश्वास से लबरेज छात्राओं को विद्यालय जाते देख सकते हैं। "

नीतीश के ब्लॉग जगत में प्रवेश पर लोगों ने जमकर टिप्पणियां की है। उनके ब्लॉग पर कोई सवाल पूछ रहा है तो कोई उनके काम की तारीफ कर रहा है। एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 बी के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा है, "सर, कृपया एनएच 28 बी के बारे में सोचिए। मेरा मानना है कि जबतक आप इस मुद्दे में दखल नहीं देंगे तबतक इस सड़क का कायाकल्प असंभव है।"

एक अनिवासी भारतीय ने 'मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना' के बारे में कहा, "मैं वर्ष 2003 से एक शोध के लिए बिहार का चक्कर लगा रहा हूं। मैंने राज्य के ग्रामीण इलाकों में बदलाव को देखा है। बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल वितरित कर आप अच्छा काम कर रहे हैं।"

एक व्यक्ति ने नीतीश से कहा है कि वह इंटरनेट से अधिक से अधिक जुड़ें। उन्होंने कहा, "सर, जैसा कि आप जानते ही हैं कि इंटरनेट कितना महत्वपूर्ण मंच है। आप यहां लोगों से पूछिए कि वे क्या चाहते हैं। इंटरनेट के जरिए आप लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+