जीवनशैली में बदलाव कैंसर से बचाव

एक वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि जीवनशैली में साधारण बदलाव करके हम कैंसर से बच सकते हैं। मसलन शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, धूम्रपान न करें और अपनी त्वचा को धूप से बचाएं।

दुनियाभर में कैंसर का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है इसलिए इसे मुक्ति पाना जरूरी है।

शराब पीने की वजह से भी स्तन, आंत, लीवर और मुंह के कैंसर का खतरा रहता है इसलिए शराब के सेवन में कमी लाएं।

स्तन और आंतों का कैंसर ज्यादातर उन लोगों को होता है जो रोजाना 30 मिनट भी शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते। मसलन व्यायाम, दौड़, टहलना इत्यादि नहीं करते। सक्रियता का मतलब सिर्फ जिम में पसीना बहाना नहीं है। टहलना, बागवानी करना, नृत्य या घर के कुछ काम करके भी अपने को शारीरिक रूप से सक्रिय रखा जा सकता है।

शोध से पता चला है कि साधारण और संतुलित भोजन से कैंसर का खतरा अपने आप कम रहता है। अपने भोजन में फलों, सब्जियों और रेशेदार पदार्थो की मात्रा बढ़ाइए और प्रसंस्कृत और लाल मांस, संतृप्त वसा और नमक की मात्रा को कम कीजिए। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाएगा।

अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा के कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है। इसलिए तेज धूप से बचना चाहिए।

सुरक्षित यौन संबंध बनाने चाहिए क्योंकि हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी जैसे कुछ यौन संचारित वायरस कैंसर के कारण बन सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+