आईपीएल विवाद की संसदीय जांच हो : करात
संवाददाताओं से चर्चा में करात ने कहा, "सरकार को एक भरोसेमंद एजेंसी से मामले की जांच करानी चाहिए और एक जेपीसी जांच का स्वागत है।"
उन्होंने कहा कि केरल को महसूस करना है कि आईपीएल क्रिकेट इस समय जरूरत नहीं है।
करात ने जोर दिया कि आईपीएल कोई खेल नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां बेहिसाब पैसा बह रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के मंत्री पद छोड़ने या आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की विदाई से मौजूदा विवाद समाप्त नहीं होता। सभी फ्रेंचाइजी और उनके हिस्सेदारों की पूरी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications