विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता गिरफ्तार, रिहा
रामलीला मैदान पर महंगाई विरोधी रैली के बाद पार्टी के नेता एक खुले ट्रक पर सवार होकर धीमी गति से संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे। उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ता भी थे।
पुलिस ने उनको संसद भवन से तीन किलोमीटर दूर रोक लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पुलिस 10,000 कार्यकर्ताओं के साथ संसद भवन की ओर बढ़ने की अनुमति देने पर सहमत थी।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पुलिस ने कहा कि इतनी भारी संख्या में लोगों को संसद भवन की ओर बढ़ने की अनुमति देना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की घोषणा की और तत्काल ही उनको रिहा कर दिया। बहरहाल बाद में पार्टी ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications