जख्मी अफ्रीकी छात्र की हालत नाजुक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शल्य चिकित्सक मनीष सिंघल ने आईएएनएस को बताया, "छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह होश में है। वह हमारी बातों को समझ रहा है।"
सिंघल ने बताया, "अदोम अभी खाना नहीं खा रहा है।"
गौरतलब है कि 22 वर्षीय अदोम और उसका दोस्त 22 वर्षीय चीक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के छात्र हैं। दक्षिणी दिल्ली में सोमवार तड़के सावित्रि सिनेमा के समीप एक हादसे के दौरान छात्र के शरीर में छड़ घुस गई थी।
दुर्घटना में अदोम का फेफड़ा, दाहिना हाथ और हृदय का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
सिंघल ने बताया कि चीक के पैर में चोट आई थी, वह ठीक हो गया है और अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
एम्स ट्रॉमा सेंटर के अध्यक्ष एम. सी. मिश्र ने बताया कि अदोम को सघन चिकित्सा कक्ष में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
उन्होंने बताया, "उसके शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी के दो यूनिट खून चढ़ाया गया है।"
उल्लेखनीय है कि अदोम को पहले ही 48 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications