मैं मोदी का समर्थक नहीं : फारुक
इससे पहले फारुक अब्दुल्ला ने कहा था की आईपीएल के आयुक्त ललित मोदी के पक्ष को भी सुनना चाहिए।
आईपीएल के गवर्निग काउंसिल के सदस्य और जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं मोदी का समर्थक नहीं हूं।"
अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें स्वत: अपना पक्ष रखने देना चाहिए। वह भी सच्चाई जानना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को आईपीएल की गवर्निग काउंसिल की बैठक होनी है। इस बैठक में ललित मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में चर्चा की जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक दो मई को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications