चीन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है भारत

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में कहा, "सरकार चीन के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर बराबर नजर रखे हुए है। इन कार्यक्रमों में तिब्बत एवं जिंजियांग स्वायत्तशासी सीमावर्ती इलाकों में रेल, सड़क और हवाई अड्डा जैसी सुविधाओं का विकास शामिल है।"

कृष्णा ने कहा, "वर्ष 1993 से दोनों देशों की सरकारें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति व सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सहमत हुई है।" कृष्णा ने कहा कि दोनों पक्ष इस लक्ष्य के प्रति बचनबद्ध हैं।

कृष्णा ने कहा, "भारत की सुरक्षा की ओर उंगली उठाने वाले सभी घटनाक्रम पर सरकार लगातार नजर रखे हुए है और अपनी हिफाजत के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।"

ज्ञात हो कि चीन ने सीमावर्ती इलाकों में सड़क, रेल और हवाई संपर्क का एक आधुनिक नेटवर्क विकसित किया है। यह नेटवर्क किसी सामरिक अभियान के लिए अल्प समय में बड़ी संख्या में सैनिकों को मोर्चे पर तैनात करने में मददगार साबित हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+