चिकित्सक नियुक्ति घोटाला : गिल ने दायर की याचिका
पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने पिछले दिनों चिकित्सकों की नियुक्ति की थी जिसमें धांधली की तमाम खबरें मार्च में मीडिया में आईं।
गिल के वकील अनुपम गुप्ता ने कहा, "पीपीएससी के इस घोटाले से साफ है कि 312 चिकित्सकों की निुयक्ति में धांधली हुई है। भ्रष्टाचार के इन आरोपों की जांच का जिम्मा मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एस. सी. अग्रवाल को सौंपी थी। उन्हें 30 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी थी।"
उन्होंने कहा कि एक महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी जांच से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। याचिका में उन्होंने सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है।
पीपीएससी पर आरोप है कि उसने 45 चिकित्सकों का साक्षात्कार चंद मिनटों में ही खत्म कर दिया और उनकी नियुक्ति कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications