झारखण्ड में तापमान 47 डिग्री, बिजली नदारद

राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 10 से 12 घंटे की लंबी बिजली कटौती जारी है।

राज्य सरकार के दो विद्युत संयंत्रों तेनघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) और परतौ ताप विद्युत केंद्र (पीटीपीएस) सामान्य तौर पर 300 से 350 मेगावाट की बिजली का उत्पादन करते हैं। दोनों संयंत्रों में पहले से ही उत्पादन ठप्प है।

झारखण्ड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के सदस्य (वितरण) एस. एन. चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "टीवीएनएल के उत्पादन बंद कर देने की वजह से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हम ऊर्जा स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।"

ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक टीवीएनएल और पीटीपीएस ने अब 80-100 मेगावाट की बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया है। टीवीएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि संयंत्र में रिसाव होने की वजह से उत्पादन पर असर पड़ा था।

बोकारो, पलामू सहित कुछ अन्य जगहों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार गया है। राज्य के कम से कम 13 जिलो में तापमान 46 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+