जापानी महिला से दुष्कर्म मामले में आरोप-पत्र दाखिल
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। न्यायालय के आदेश के बाद इनका पहचान परेड भी कराया गया है।
अधिकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने गया की एक अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से इस मामले में सुनवाई भी प्रारंभ हो जाएगी।
गौरतलब है कि गत शुक्रवार को जापान की 25 वर्षीय साची अनुरूमा एक गेस्ट हाउस से निकल कर ऑटोरिक्शा से गया रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इस दौरान अमवा क्षेत्र में ऑटोरिक्शा चालक समेत पांच लोगों ने युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में कराने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications