थरूर के समर्थन में आए कोफी अन्नान
थरूर के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए तैयार किए गए पोर्टल 'सपोर्टथरूर डॉट ओआरजी' पर भेजे एक संदेश में कभी अपने मातहत काम करने वाले थरूर का समर्थन करते हुए अन्नान ने कहा, "भारत के 1.2 अरब से अधिक लोगों को अभिभावदन। यदि आप सोचते हैं कि हम एक लोकतांत्रिक दुनिया में रहते हैं तो आप सौ फीसदी गलत हैं।"
अन्नान ने कहा, "आप पांच वर्ष में चुनाव में एक बार वोट देते हैं। और अगले पांच वर्षो तक देश आपके नेताओं का है। वे पांच साल तक आनंद उठाते हैं। इसलिए यदि आप सोचते हैं कि भारत एक लोकतंत्र है तो इस पर दोबारा सोचिए।"
उन्होंने भारतीयों से राहुल, थरूर, नीतीश और उमर जैसे नेताओं का समर्थन करने को कहा।
अन्नान ने लिखा, "उनका समर्थन करिए और संयुक्त राष्ट्र का पूर्व महासचिव होने के नाते मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा।"
जिस पोर्टल पर अन्नान ने अपना समर्थन दर्ज किया, उस पर अब तक 12,000 लोग केरल से पहली बार सांसद बने थरूर का समर्थन कर चुके हैं।
कोफी अन्नान के कार्यकाल के दौरान थरूर संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। वर्ष 2006 में अन्नान का कार्यकाल खत्म होने के बाद थरूर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद का चुनाव लड़ा लेकिन दक्षिण कोरिया के बान की-मून के हाथों पराजिए हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications