गर्मी न सहने के कारण मूर्छित हुए गडकरी
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी बुधवार को पार्टी द्वारा आयोजित महंगाई विरोधी रैली के दौरान चिलचिलाती गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सके और मूर्छित हो गए।
स्थानीय रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच 53 वर्षीय गडकरी मंच पर ही मूर्छित हो गए। इससे पहले कि वह गिर पड़ते, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाल लिया।
बुधवार को राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। अक्सर मुंबई में रहने वाले और एयर कंडीशनर के आदी गडकरी से ऐसे में दिल्ली की गर्मी बर्दाश्त नहीं हो सकी।
बाद में गडकरी को सिर पर भिंगा हुआ तौलिया रखे और हाथ में बिसलरी (पानी) की बोतल लिए देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications