'संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में प्रमुख भूमिका निभाए भारत'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने एमडीजी की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए न्यूयार्क में 20-22 सितंबर को आयोजित शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया के नेताओं का आह्वान किया है।
इस वर्ष का एमडीजी शिखर सम्मेलन एचआईवी/एड्स और टीबी व मलेरिया सहित अन्य रोगों से मुकाबले के लिए बुलाया गया है।
सांसद थॉमस ने कहा कि भारत को टीबी उन्मूलन के सपने को साकार करने के लिए अतिरिक्त कोष और नई प्रौद्योगिकियों का आह्वान करना चाहिए।
थॉमस ने कहा कि दुनिया के हर पांच टीबी रोगियों में से एक से अधिक रोगी भारत में रहता है।
थॉमस ने कहा, "भारत में प्रति वर्ष लगभग 20 लाख लोग इस रोग से प्रभावित होते हैं और प्रति वर्ष लगभग तीन लाख लोग मौत के शिकार होते हैं।"
थॉमस ने आगे कहा, "मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि उसे संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय दल भेजकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications