व्यापारी का बेटा अगवा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र जैन के 22 वर्षीय बेटे अंकुर को कुछ लोग महुआ का सौदा करने के लिए मंगलवार शाम को अपने साथ ले गए। इसके बाद लड़के की मोटर साइकिल लावारिस हालत में मिली। अंकुर के फोन से ही अपहृताओं ने उसके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
पन्ना के पुलिस अधीक्षक के. बी. शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस से बताया कि पुलिस का अंकुर की तलाश में जंगल में अभियान जारी है।
शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि अंकुर का अपहरण किस गिरोह ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications