हिमाचल में स्वामी नित्यानंद गिरफ्तार (लीड-1)
कर्नाटक उच्च न्यायालय में नित्यानंद की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद से ही कर्नाटक का रहने वाला स्वामी नित्यानंद 23 मार्च से फरार चल रहा था। सोलन जिले के एक गांव से नित्यानंद को गिरफ्तार किया गया।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आई.डी. भंडारी ने आईएएनएस को बताया, "बेंगलुरू पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने नित्यानंद को सोलन जिले के अरकी कस्बे के पास स्थित एक गांव से गिरफ्तार किया। वह एक घर में पिछले कुछ दिनों से रह रहा था।"
भंडारी ने कहा कि नित्यानंद को शाम को शिमला लाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मार्च के शुरू में प्रसारित किए गए एक वीडियो फुटेज में नित्यानंद को दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। नित्यानंद ने इन आरोपों को गलत करार दिया था।
उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद उसने आश्रम के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। नित्यानंद का आश्रम, ध्यानपीठम बेंगलुरू से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications