अमेरिकी नागरिक से 150 सोने के सिक्के बरामद
मेक्सिको सिटी, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी हवाईअड्डे से पनामा जाने के लिए विमान का इंतजार कर रहे एक अमेरिकी नागरिक के बैग से सोने के कम से कम 150 सिक्के बरामद किए गए।
समाचार एजेंसी ईएफई ने मेक्सिको जन सुरक्षा निदेशालय के हवाले से मंगलवार को बताया गया कि 58 वर्षीय थॉमस अर्नाल्ड मार्टिन के पास से एक कंटेनर में रखे सोने के सिक्के बरामद किए गए। 50 सिक्कों पर 'सूइद अफ्रीका-साउथ अफ्रीका' लिखा था जबकि अन्य सौ सिक्कों पर 'संयुक्त राज्य अमेरिका' लिखा था।
सचिवालय के मुताबिक सोने के सिक्कों का वजन पांच किलोग्राम से अधिक था। यद्यपि मार्टिन ने 50 सिक्कों को 1,171 डॉलर में खरीदने की रसीद भी दिखाई, उसे अभियोजकों के हवाले कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications