श्रीनगर में अलगाववादियों की बैठक पर रोक
दर्जनों पुलिसवालों ने होटल को घेर लिया और बैठक से पहले ही इसे सील कर दिया।
बैठक के आयोजक और मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद अहसान अंतू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के एक धड़े के अध्यक्ष जावेद मीर सहित कई अन्य अलगाववादी नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया।
बैठक में सैय्यद अली गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक जैसे वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं के भी शामिल होने की संभावना थी।
हिजबुल मुजाहिद्दीन के सर्वोच्च कमांडर और मुजफ्फराबाद स्थित आतंकवादी संगठन युनाइटेड जेहाद काउंसिल के प्रमुख सैय्यद सलाहुद्दीन भी फोन के माध्यम से इस बैठक को संबोधित करने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications