आईपैड बचाने के चक्कर में उंगली भी गई
फॉक्स31 न्यूज के मुताबिक बिल जॉर्डन ने पिछले सप्ताह आईपैड खरीदा था। खरीददारी के कुछ समय बाद ही दो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
जॉर्डन ने कहा, "मैंने उनको मेरे हाथ से आईपैड छीनते हुए देखा।" उन्होंने बताया कि आईपैड का तार उनकी उंगली में लिपटा हुआ था और उसे निकालना मुश्किल था।
जॉर्डन ने बताया कि ठगों ने आईपैड छीनने की कोशिश में उनकी उंगली को बुरी तरह जख्मी कर दिया और उंगली में केवल हड्डियां ही रह गई थीं।
जॉर्डन तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनकी उंगली को काटकर अलग कर देने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications