मलेशियाई लोगों के बॉलीवुड के सपने होंगे साकार
कुआलालंपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अब मलेशिया के लोग भी बॉलीवुड में अपनी जगह बना सकेंगे। हाल ही में शुरू हुई 'बॉलीवुड अकेडमी फॉर डांस एंड एक्टिंग' के जरिए वे भी भारतीय फिल्मों में अभिनय के गुर सीख रहे हैं।
एकेडमी के प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को यहां एकेडमी के उद्घाटन अवसर पर कहा, "अकेडमी यहां प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को बॉलीवुड बिरादरी में शामिल होने के लिए अवसर उपलब्ध कराएगी। कई लोग बॉलीवुड में जगह बनाने के सपने अपन दिलों में संजोए रहते हैं लेकिन वे यह नहीं जानते कि इन सपनों को पूरा करने के लिए शुरुआत कहां से करें।"
इस अवसर पर सांसद अमर सिंह भी मौजूद थे। एग्नेस हेमिल्टन अकेडमी की नृत्य निर्देशक होंगी। वह 'प्यासा', 'मुग्धा' और 'मनोरंजन' जैसी फिल्मों में नृत्य निर्देशन कर चुकी हैं।
समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक दो महीने में अभिनय की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications