दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार
पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय के प्राचार्य को एक लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नगर थाने के प्रभारी ददन सिंह ने बुधवार को बताया, "गोपालगंज राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज के प्राचार्य फजले सरवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। आरोप के मुताबिक प्राचार्य मंगलवार शाम को अपनी ही जीप के चालक के यहां गया और उनकी पुत्री के साथ पिस्तौल की नोक पर उसकी मां के सामने ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया।"
पुलिस अधिकारी के मुताबिक शोरगुल सुनकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया।
सिंह ने बताया कि प्राचार्य के पास से एक पिस्तैाल तथा छह कारतूस भी बरामद किए गए। इस मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications